सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रामवन मंदिर परिसर में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक युवक और युवती को मंदिर में स्थापित मूर्ति के ठीक पीछे आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया था, जो बाद में तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। मंदिर के पुजारी अंश शर्मा (पिता रामायण शर्मा) ने सोमवार को रामवन चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर जैसी आस्था से जुड़ी जगह पर इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र की मर्यादा भंग हुई। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि शुरू कर दी है। इसके साथ ही, वीडियो बनाने और वायरल करने वालों की भी पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके। बजरंग दल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें और भ्रामक जानकारी साझा न करें। इस मामले में बजरंग दल के प्रांत गौशाला प्रमुख सचिन शुक्ला ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से मांग की कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक-युवती की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाएं न हों। यह खबर भी पढ़ें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भाजपा नेता की अश्लील हरकत मंदसौर में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।…. पूरी खबर पढ़ें


