महाशिवरात्रि से गुड़ीपड़वा तक एक माह लगेगा व्यापार मेला:मेले का 20 करोड़ रुपए का बीमा होगा, वाहनों पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी

उज्जैन में 15 फरवरी माह महाशिवरात्रि से 19 मार्च गुड़ी पड़वा तक व्यापार मेला लगाया जाएगा। मेले की सुरक्षा को देखते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का 20 करोड़ का सुरक्षा बीमा नगर निगम द्वारा करवाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी। सोमवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा निगम अधिकारियों के साथ व्यापार मेले आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की गई। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। फरवरी माह में 15 तारीख महाशिवरात्रि पर्व से 19 मार्च गुड़ी पड़वा तक प्रस्तावित व्यापार मेले में नगर निगम द्वारा व्यवस्थाएं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के निर्दश दिए है। इसके लिए मेले का लेआउट डालने का कार्य, शौचालय की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सिविल वर्क, कंट्रोल रूम, इत्यादि जो भी व्यवस्थाएं समय पूर्व करने को कहा है। उत्सव के दौरान 13 से 17 मार्च तक पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव होगा। 17 और 18 मार्च को ‘महाकाल पृथ्वी का समय’ विषय पर एक शोध संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।19 मार्च को सृष्टि आरंभ दिवस नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन प्रातःकाल रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर सूर्योपासना की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में भी विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विक्रमोत्सव का मुख्य समापन कार्यक्रम 19 मार्च को शाम 7 बजे शिप्रा नदी के तट पर आयोजित होगा। इस समारोह में सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण प्रदान किए जाएंगे तथा विक्रम पंचांग 2082-83 और आर्ष भारत के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण किया जाएगा। सुप्रसिद्ध कलाकार सोनू निगम अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियां देंगे। रामघाट पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *