साध्वियों ने प्रभु भक्ति का संदेश दिया

भास्कर न्यूज| लुधियाना चंडीगढ़ रोड सेक्टर 32ए में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित आठवीं एवं अंतिम संध्या फेरी का भव्य आयोजन हुआ। संस्थान की साध्वी मीनाक्षी भारती, साध्वी तरनी भारती एवं साध्वी दुर्गा भारती ने सुमधुर भजनों का गायन किया। इस पावन संध्या फेरी का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद निधि गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, जनकराज गोयल, साजन अग्रवाल एवं दविंदर अग्रवाल ने प्रभु पूजन एवं नारियल फोड़ने की रस्म अदा कर किया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फेरी का जोरदार स्वागत किया। सुरिंदर गुप्ता, कॉरपोरेशन कमिश्नर जोनए नीरज जैन, भावना गुप्ता और सुरेश अग्रवाल ने फूलों की वर्षा की और प्रसाद वितरित किया। संध्या फेरी के दौरान साध्वियों ने संदेश दिया कि मानव जन्म प्रभु की भक्ति के लिए ही मिला है, जिसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। सेक्टर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह फेरी जनकराज गोयल के निवास पर पहुंची, जहां प्रभु की पावन आरती के साथ इसका समापन हुआ। अंत में भक्तों के लिए चाय और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। इस आयोजन ने आगामी 19 से 25 फरवरी तक बीसीएम स्कूल के सामने मार्केट ग्राउंड चंडीगढ़ रोड में होने वाली भव्य श्रीमद्भागवत कथा के लिए भक्तों में भारी उत्साह भर दिया है। यह कथा प्रतिदिन सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र निवासियों को भक्ति रस से सराबोर करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *