रथयात्रा में दिल्ली-मुंबई के बैंड बिखेरेंगे छटा

लुधियाना| हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को एक विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य यात्रा की तैयारियां चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी उपलक्ष्य में कमेटी पदाधिकारियों ने श्री तिरुपति बालाजी ट्रस्ट के संजीव सचदेवा शेरू और बॉबी कांसल सहित अन्य गणमान्य सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि इस बार आकर्षण का केंद्र दिल्ली और मुंबई के विशेष बैंड होंगे। इस दौरान दविंद्र बहल गोगा, बनवारी हरजाई और सुभाष नागपाल सहित कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *