मौसम: आज पड़ेगा घना कोहरा

लुधियाना| पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोमवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा, जिससे लोगों को हल्की राहत तो मिली, लेकिन आने वाले दिन फिर से मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम रह सकती है। कोहरे के बाद आने वाले कुछ दिन मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोमवार को सुबह से ही हल्की धूप खिली, लेकिन बीच-बीच में काले बादलों के आने से धूप का असर कम रहा। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान यानी न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री का उछाल आया और यह 8.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *