भवनाथपुर-खरौधी रोड पर गंदा पानी बहाए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी, पैदल चलना मुश्किल

भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला ईकाई गढ़वा सह व्याख्याता सुशील कुमार ने आगामी दिनों होने वाले वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षोपयोगी सन्देश देते हुए कहा है कि परीक्षा से पूर्व अपनी कम से कम दो घंटे की आंसर राइटिंग स्किल की आदत डालें। ऐसा करने से आपकी स्मरण शक्ति में वृद्धि होगी और एक समय सीमा के अन्दर सभी प्रश्नों को लिख सकेंगे। साथ ही साथ अपने खान पान पर अवश्य ध्यान दें। सभी प्रश्नों को हल करें। कुछ टॉपिक ऐसे होते हैं जो प्रत्येक वर्ष पुनरावृत्ति होते रहते हैं।आप जरूर लगभग दस वर्षों के प्रश्नों को हल करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रश्न स्मृति में रह सके। अपने दिनचर्या को अनुशासन के साथ संतुलित रखने का प्रयास करें। सुशील कुमार ने छात्र छात्राओं को विभिन्न विषयों जैसे: गणित में ट्रिगनोमेट्री एवं मैट्रिक्स टॉपिक , जीवविज्ञान में न्यूरॉन, नेफ्रॉन, मानव अंग का डायग्राम, भूगोल में मैप आदि अवश्य याद कर लें। आपने यदि पढ़ाई के समय बुकमार्क किया हो तो उसे अवश्य पुनरावृत्ति कर लें। अपने दिमाग को कभी भी खाली ना रखें ताकि अन्य चीज़ों पर ध्यान न भटक सके। अंत में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी छात्र छात्राएं मेहनत से जी ना चुराएं। क्योंकि आपकी यह मेहनत लक्ष्यपूर्ति के बाद भी करनी पड़ेगी। तब ही आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकेंगे। आप तनावमुक्त एवं एकाग्रचित होकर अपनी परीक्षाओं में शामिल हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *