गढ़वा में राजद पार्टी ने की घोषणा, समर्थित प्रत्याशी विकास माली को आगे बढ़ाया

गढ़वा | जिला राजद की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर नगर परिषद गढ़वा क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए विकास कुमार माली का समर्थन किया है। प्रेस कांफ्रेंस में राजद के पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. मकबूल आलम ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति व सिद्धांत के अनुरूप विकास कुमार माली का कार्य रहा है। जल्द ही नगर परिषद मझिआंव व बंशीधर नगर के लिए भी समर्थित उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी ने कहा कि विकास कुमार माली तीन फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद चिनियां रोड स्थित अकेलवा आम के पास नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। मौके पर परवेज शाहिद, जमीरुद्दीन अंसारी, उमेंद्र यादव, नौशाद अंसारी, कामख्या नारायण सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *