शहीद पार्क के सामने लगे बड़े होर्डिंग को हटाने की मांग

चाईबासा | जिले के ऐतिहासिक शहीद स्थल सेरेंगसिया घाटी, जगन्नाथपुर, गुवा तथा सरायकेला- खरसावां के खरसावां शहीद स्थल पर प्रत्येक साल शहीदों के मजार पर हजारों की संख्या में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग एकत्रित होते हैं। वहीं दूसरी ओर चाईबासा मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक शहीद पार्क के साथ चाईबासा नगर प्रशासक और जिला प्रशासन द्वारा उपेक्षित है। चाईबासा का ऐतिहासिक शहीद पार्क के मुख्य गेट के सामने बड़े-बड़े बैनर एवं होर्डिंग लगवाकर शहीदों का अपमान किया जा रहा है।गैर राजनीतिक संगठन झारखंड पुनरुत्थान अभियान के नेता सन्नी सिंकू और अमृत माझी ने शहीद पार्क के मुख्य गेट पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए जाने पर कड़ा आपत्ति व्यक्त करते हुए नगर प्रशासक से शहीद पार्क मुख्य गेट पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर को हटाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *