स्व. समाजसेवी की जयंती पर उनकी जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन

भास्कर न्यूज | चाईबासा सदर प्रखंड अन्तर्गत करलाजुड़ि मुण्डुबुरू में स्व. सोमा पूर्ती की जयंती और उनकी सुपुत्री सारिका पुरती सुंडी द्वारा रचित स्व. सोमा पूर्ति की जीवन वृतांत, “दोला सोमा पुरती बु बइना” (चलें सोमा पुरती बनें)पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम ग्रामीण मुंडा गोविन्द पुरती के नेतृत्व में धूमधाम से संपन्न हुई । इनकी प्रतिमा माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया गया‌। वे सर्वाधिक गौरवशाली,लोकप्रिय समाजसेवी,पथ प्रदर्शक शिक्षाविद् और समाज सुधारक थे। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैसे पुस्तक विमोचन,कंबल वितरण और स्कूली बच्चों लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र बिन्दु किताब विमोचन था,जो लेखिका सारिका पुरती सुन्डी द्वारा रचित अपने पिता के जीवन पर आधारित उनके संघर्षों और नेक कार्यों को उजागर किया है। इस अवसर पर साहित्यकार तिलक बारी, धनुर सिंह पुरती , कृष्णा देवगम , जवाहरलाल बंकिरा ,दिलदार पुरती , सोनू हेस्सा ,मंगल सिंह मुण्डा ,सिकंदर बुड़ीउली , सारिका पुरती सुन्डी,सतीश सामड एवं जनजातीय शिक्षा प्रेमी सुनील गुप्ता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *