केयू में स्नातकोत्तर विभागों के प्रभारी विभागाध्यक्षों की नियुक्ति

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में स्नातकोत्तर विभागों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुलपति द्वारा विभिन्न विषयों में प्रभारी विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, डॉ. विशाल दीप, सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान), टाटा कॉलेज, चाईबासा को पी.जी. मनोविज्ञान विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष, डॉ. अनु बाला झा, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), महिला कॉलेज, चाईबासा को पी.जी. अर्थशास्त्र विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष तथा डॉ अर्चना कुमारी गुप्ता, सहायक प्राध्यापक (दर्शनशास्त्र), जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर को पी.जी. दर्शनशास्त्र विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति दो वर्षों की अवधि अथवा सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नवनियुक्त प्रभारी विभागाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संबंधित विभाग शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। हाउस होल्ड सर्वे में 4400 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई भास्कर न्यूज | चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाउस होल्ड सर्वेक्षण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिले में 2044 स्कूल हैं और 303856 हाउस होल्ड चिह्नित है। अब तक 1106 स्कूलों में सर्वे का काम पूरा हुआ और 738 स्कूलों में सर्वे प्रगति पर है। हाउस होल्ड सर्वेक्षण का कार्य के लिए 4400 से अधिक शिक्षकों को लगाया गया है। यह कार्य 18 दिसंबर से शुरू कर 15 जनवरी 2026 तक पूरा करना था। परंतु जिले के 125 विद्यालयों में हाउस होल्ड सर्वे अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है। इन 125 विद्यालयों में करीब 250 शिक्षक इस कार्य के लिए नियुक्त हैं। इस प्रकार देखा जाए तो अब तक 55 प्रतिशत स्कूलों में सर्वे का काम पूरा हुआ है। यह कार्य के प्रति लापरवाही का प्रतीक है। जिन विद्यालयों का हाउस होल्ड सर्वेक्षण शुरू नहीं हुआ है, वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को चिह्नित कर जिला स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने 5 फरवरी तक हाउस होल्ड सर्वे पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आदेश की अवहेलना करने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड के इतने स्कूलों में सर्वे काम शुरू नहीं हुआ बंदगांव – 7, चक्रधरपुर – 5, गोइलकेरा – 11, हाटगम्हरिया – 15, जगन्नाथपुर- 1, खूंटपानी – 4, मझगांव – 25, मंझारी – 17, मनोहरपुर – 60, नोवामुंडी – 7, सदर चाईबासा – 22, तांतनगर – 1, टोंटो – 5

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *