डीएवी चिरिया में नए प्राचार्य देवेन्द्र ने पदभार ग्रहण किया,शिक्षकों के साथ अभिभावकों में विशेष हर्ष

गुवा | डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में नव नियुक्त प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने एक फरवरी को पदभार ग्रहण किया। डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में शिक्षाविद् प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि का भव्य स्वागत वरीय शिक्षक समीर कुमार प्रधान के साथ-साथ विद्यालय परिवार ने किया। दूसरी ओर झारखंड एल जोन क्षेत्रीय रिजनल पदाधिकारी रेखा कुमारी ने पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि धनबाद क्षेत्र के झरिया की चर्चित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल बनियाहीर लोदना कोलियरी में बतौर पीजीटी के पद पर कार्यरत थे। डीएवी चिरिया में प्राचार्य के पद पर पहली नियुक्ति मिली है। उनके पदभार ग्रहण करने से बच्चों और शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों में विशेष हर्ष देखा गया। शिक्षा प्रेमी डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया के नव नियुक्त प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने बच्चों को बेहतर ज्ञान देने के साथ बच्चों में देश के प्रति कर्तव्यों को जागृत करने के लिए सदैव चर्चे में रहे हैं। इससे पूर्व डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में देवघर (बिहार) के रहने वाले अंग्रेजी विषय के ज्ञाता शिक्षाविद् पूर्व प्राचार्य शिव नारायण सिंह कार्यरत थे । चाईबासा | जवाहर नवोदय विद्यालय, बिष्टुमपुर, झींकपानी,प सिंहभूम में कक्षा ग्यारहवीं में पार्श्व प्रवेश परीक्षा – 2026 का तिथि परिवर्तित हुआ है। पहले सात फरवरी को यह परीक्षा निर्धारित थी लेकिन कक्षा दसवीं जैक बोर्ड परीक्षा के कारण यह तिथि बदल दी गई है। अब कक्षा ग्यारहवीं पार्श्व प्रवेश परीक्षा की नई तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। यह जानकारी नवोदय विद्यालय की ओर से दी गई है। सरायकेला | ओडिशा के बालासोर में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मारवाड़ी महिला मंच गम्हरिया शाखा की बहनों ने बेहतर प्रदर्शन कर संगठन का नाम रोशन किया है। मारवाड़ी महिला मंच की गम्हरिया शाखा अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में गम्हरिया शाखा को तकनीकी सेवा आैर त्वचादान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय संगठन की सभी बहनों के सहयोग आैर मार्गदर्शन के लिए गम्हरिया शाखा की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कहा कि यह सम्मान सामाजिक जागरूकता आैर सेवा कार्यों के प्रति प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *