चाईबासा| झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में प्राधिकार के द्वारा जस्टिस ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया गया। जिला जज ने व्यवहार न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह, प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी, रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट पूजा पांडे, एलएडीसी के अधिवक्तागण, अधिकार मित्र और न्यायालय के कर्मी उपस्थित थे। सोमवार को जस्टिस ऑन व्हील्स ने सदर प्रखंड परिसर में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी दी। वहां एलएडीसी की अधिवक्ता पूजा चौरसिया और अधिकार मित्र भी उपस्थित थे। इस विषय पर और जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि जस्टिस ऑन व्हील्स एक महीने तक जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता का प्रचार प्रसार करेगी इस दौरान अधिकार मित्र और पैनल अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे, इसके द्वारा यह सेवा सीधे आम नागरिकों के घर तक कानून से संबंधित जानकारी और सुलभ न्याय की जानकारी पहुंचाएगी। शाह स्पंज आयरन के मृत मजदूर की पत्नी को 17.50 लाख रुपए मुआवजा मिला सरायकेला | ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के प्रयास से हाता स्थित शाह स्पॉन्ज आयरन लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत कर्मी राजेंद्र उपाध्याय के परिजनों को प्रबंधन ने बतौर मुआवजा 17.60 लाख राशि का भुगतान किया। उषा मोड़ स्थित यूनियन कार्यालय में पूर्व विधायक ने मुआवजे का चेक मृतक की पत्नी आशा उपाध्याय को सौंप भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। आग में झुलसकर हुई थी मौत : कर्मचारी राजेंद्र उपाध्याय 10 अक्टूबर को कंपनी परिसर में काम के दौरान आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उसका लगभग 68 प्रतिशत शरीर जल गया था। घायल अवस्था में उसे तत्काल टीएमएच के बीसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद 18 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी आशा उपाध्याय ने बताया कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उसके दो बच्चे अध्ययनरत हैं।


