गृह रक्षा वाहिनी के तकनीकी व सामान्य पदों के लिए चयनित उरांव समाज के 62 का स्वागत

भास्कर न्यूज | चाईबासा
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी उरांव समाज के सातों अखाड़ा से लगभग 62 युवक-युक्तियां गृह रक्षा वाहिनी के तकनीकी एवं सामान्य कोटि के पद पर चयन हुए हैं। जिनको सेरेंगसिया शहीद स्थल में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात सभी युवक-युक्तियां में हर्ष व्याप्त है। सभी चयनित युवक-युवतियों को आदिवासी उरांव समाज संघ के द्वारा बान टोला अखाड़ा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । उरांव समाज के पदाधिकारी में अध्यक्ष संचू तिर्की मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा सलाहकार बाबूलाल बरहा उपसचिव लालू कुजूर उपस्थित रहे i पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में सभी चयनित युवक-युवतियों को शुभकामनाएं प्रदान की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की i इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद लक्ष्मी कच्छप,निर्मला लकड़ा,राजेंद्र कच्छप,पुतुल खलखो, तितरी टोप्पो,बिरसा लकड़ा,सीताराम तिर्की आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *