गिरिडीह|मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुरमडीहा निवासी 20 वर्षीय राम देव बेसरा सोमवार शाम करीब 6 बजे कुरमडीहा मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसक सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि वह गिरिडीह कुछ काम से जा रहा था। घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम 5 बजे धनबाद जिले के टुंडी निवासी 35 वर्षीय महादेव सिंह बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय बदडीहा निवासी ने बताया कि महादेव सिंह पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। महादेव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से धनबाद रेफर कर दिया गया।


