छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपराओं के महत्व पर जानकारी दी

लुधियाना| खालसा कॉलेज फॉर वुमन, सिविल लाइंस परिसर में संगीत विभाग द्वारा संगीत और परंपरा से भरपूर कार्यक्रम के साथ नए संगीत विभाग का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें खालसा दीवान के कोषाध्यक्ष गुरसिमरन सिंह ग्रेवाल, निदेशक डॉ. मुक्ति गिल और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत कौर ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगीत विभाग के नेतृत्व में छात्राओं ने गायन और वाद्य संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत विभाग की प्रमुख डॉ. रीमा शर्मा ने छात्राओं को राग बसंत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद राग बसंत में शबद सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बसंत और बैठकी प्रणाली के महत्व से अवगत कराते हुए उनमें सांस्कृतिक समझ, संवेदनशीलता और अपनी विरासत के प्रति गहरी रुचि विकसित करना था। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत कौर ग्रेवाल ने संगीत विभाग के प्रयासों की सराहना की और छात्राओं को ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल छात्राओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *