एनएसएस के स्वयंसेवकों ने श्याम नगर में की सफाई

भास्कर न्यूज | राजिम शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय आवासीय शिविर के तृतीय दिवस पर ग्राम पंचायत श्यामनगर जिला गरियाबंद में स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्राथमिक शाला स्कूल प्रांगण से की गई, तत्पश्चात ग्राम पंचायत भवन, के आस पास के क्षेत्रों की सफाई की गई। ग्राम के शीतला मंदिर प्रांगण की सफाई की गई। ग्राम के मुक्तिधाम में स्वयंसेवक की एक टोली ने स्वच्छता के कार्य किए। बौद्धिक सत्र में पुलिस थाना राजिम के पुलिस उपनिरीक्षक सरोज चौरे द्वारा साइबर सुरक्षा, यातायात चिन्हों का विश्लेषण, एवं नारी सुरक्षा के लिए संविधान द्वारा प्रदत्त कानूनों का विस्तार पूर्वक लेखा स्वयं सेवकों के समक्ष रखा गया तथा नारी उत्पीड़न से बचने के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सरोज चौरे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न पूछे जिसका मैडम ने जवाब दिया। नारी सुरक्षा तथा लैंगिक हिंसा से जुड़े नियमों पर विस्तृत परिचर्चा स्वयंसेवको द्वारा मैडम चौरे के साथ की गई। इस प्रकार तृतीय दिवस की दिनचर्या पूर्ण हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *