सीएम ने किया भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन

अंबिकापुर | शहर में भाजपा सरगुजा के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन सोमवार को राजमोहिनी भवन परिसर के पीछे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई मंत्री व पदाधिकारी मौजूद थे। मंत्रोच्चार और पारंपरिक शैला नृत्य के बीच 26 पंडितों ने विधिवत शिलान्यास कराया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया कार्यालय विकसित भारत- विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को सशक्त करेगा और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सरगुजा में भाजपा की जीतों का उल्लेख किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *