कुंभ कल्प के भंडारे में लोग दे रहे हैं सेवा

राजिम| राजिम कुंभ मेला के अवसर पर सर्व समाज के सहयोग से कुंभ में पधारे श्रद्धालु भक्तों के लिए राजिम भक्तिन माता भोग-भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भरपेट भोजन कर आत्मिक तृप्ति प्राप्त कर रहे हैं। भोग-भंडारा विधिवत पूजा-अर्चना पश्चात श्रद्धालुओं को एचएमटी चावल के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन भाटा-मूली एवं बेसन कढ़ी का प्रसाद परोसा गया। स्वादिष्ट एवं सादा-सात्विक भोजन की श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। भंडारा कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज ठाकुर, लोकेश सिंहा, योगेश भाई, पूर्व पार्षद नदी शर्मा, युवा नेता सुरेंद्र साहू, भूपेंद्र यादव, समाजसेवी राजू तेली, रवि शंकर साहू, राजीव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *