एल्युमिनियम फॉयल का बढ़ता इस्तेमाल, सेहत के लिए खतरा

लुधियाना। घरों और बाहर खाने की पैकिंग में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आम हो गया है, लेकिन सेहत के लिहाज से इसके कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। खासतौर पर गर्म रोटी को सीधे एल्युमिनियम रैप में लपेटना लंबे समय में शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक सबसे बड़ा नुकसान एल्युमिनियम के शरीर में पहुंचने का खतरा है। जब बहुत गर्म रोटी या पराठा फॉयल के संपर्क में आता है, तो एल्युमिनियम के कण धीरे-धीरे खाने में घुल सकते हैं। लगातार ऐसा खाना शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ा सकता है, जिसका असर दिमाग, हड्डियों और किडनी पर पड़ सकता है। कुछ शोधों में इसे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से भी जोड़ा गया है। खट्टे या नमक वाले खाने के साथ एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। नमक, नींबू या मसालेदार सब्जी के संपर्क में आने पर एल्युमिनियम जल्दी रिएक्ट करता है, जिससे धातु के कण भोजन में मिल सकते हैं। इससे पेट में जलन, गैस या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक और नुकसान यह है कि फॉयल में लपेटी रोटी अगर ज्यादा देर तक बंद रहे, तो उसमें नमी जमा हो जाती है। सावधानियां जरूरी हैं : {रोटी को पहले थोड़ा ठंडा होने दें, फिर फॉयल में लपेटें। {एल्युमिनियम फॉयल को रोजमर्रा के इस्तेमाल की बजाय कभी-कभार ही प्रयोग करें। {माइक्रोवेव में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। {बेहतर विकल्प के तौर पर सूती कपड़ा, बटर पेपर या स्टील के टिफिन का उपयोग ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *