नरसिंहगढ़ में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से पूरे शहरवासियों में आक्रोश है। शनिवार को राजगढ़ के बिरसा मुंडा चौराहे पर पीड़ित बच्ची के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए नागरिकों ने बच्ची की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाईं और उसके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक स्वर में प्रशासन से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि समाज में अपराधियों के प्रति भय व्याप्त हो और भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नागरिकों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी के लिए कठोरतम दंड की मांग की है। रविवार को बाजार का आह्वान इस घटना से गुस्साए नरसिंहगढ़ के रहवासियों ने रविवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। घटना के विरोध में मेडिकल स्टोर्स भी बंद रहेंगे।


