सोनकच्छ सिविल अस्पताल में सीएमएचओ का निरीक्षण:7 डॉक्टर समेत 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, स्टोर प्रभारी को हटाया

सोनकच्छ सिविल अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 चिकित्सक सहित कुल 19 कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित चिकित्सकों में डॉ. संदीप भंडारी, डॉ. नेहा मेश्राम, डॉ. लोकेंद्र नागर, डॉ. रामराज परमार, आरबीएसके चिकित्सक डॉ. अंबिका दुबे, बंधनपत्र चिकित्सक डॉ. श्रुति दरक और डॉ. प्राची नायक शामिल हैं। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन, मलेरिया निरीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल है। स्टोर प्रभारी को हटाया गया स्टोर प्रभारी नरेंद्र कुमार देशमुख पिछले दो दिनों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। उनके द्वारा स्टोर में सामग्री और उपकरणों का उचित रख-रखाव नहीं किया जा रहा था और रिकॉर्ड भी अपडेट नहीं थे। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश डॉ. बेक ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आकस्मिक घटनाओं के दौरान बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मरीजों से उपचार सामग्री बाहर से मंगवाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए सीबीएमओ और बीपीएम को भी नोटिस जारी किया गया है और उन्हें मुख्यालय में ही निवास करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *