मैट्रिक-इंटर की परीक्षा आज से, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

रांची| झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट (आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। जैक बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कुल 7 लाख 48 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 4 लाख 23 हजार मैट्रिक और 3 लाख 25 हजार इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,989 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती पूरी कर ली गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *