एसोसिएशन ने अगली तिथि के लिए स्थगित की भूख हड़ताल

बोकारो | बोकारो व्यवसायिक प्लॉट होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सिटी सेंटर में हुई। बैठक में बीएसएल की ओर से व्यापार में परिवर्तन के सवाल पर लाखों रुपए की मांग के खिलाफ 2 फरवरी को घोषित बेमियादी भूख हड़ताल को अगली तिथि तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संगठन की ओर से रांची उच्च न्यायालय की ओर से रोक लगाने के आदेश के बाद लिया गया है। बैठक में नगर प्रशासन विभाग की ओर से व्यापार परिवर्तन ट्रेड चेंज के मद में लाखों रुपए की मांग को मौलिक अधिकार के खिलाफ बताया गया। सदस्यों ने इसके खिलाफ व्यापक मुहिम जारी रखने का निर्णय लिया। निर्णय लिया कि आंदोलन की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *