सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट ने कैलेंडर वर्ष 2026 की शुरुआत शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ की है। इस दौरान रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट, आयरन मेकिंग, स्टील मेकिंग, रोलिंग मिल्स एवं डिस्पैच में कई अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड स्थापित किए गए हैं। प्लांट की कई इकाइयों ने अपनी रेटेड डीपीआर क्षमता से अधिक उत्पाद, न कर असाधारण परिचालन दक्षता, टीमवर्क तथा प्रक्रिया उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। ये उपलब्धियां उत्पादकता, विश्वसनीयता और निरंतर विकास के प्रति बोकारो स्टील की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बोकारो स्टील के आरएमएचपी विभाग ने 10.07 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक आंकड़ा दर्ज किया। ओवन पुशिंग 526 प्रति दिन के नए उच्च स्तर पर पहुंची। सिंटर उत्पादन 602 टन रहा। ब्लास्ट फर्नेस-2 से हॉट मेटल उत्पादन 148.5 टन तक पहुंचा। टोटल हॉट मेटल उत्पादन 469 टन रहा, जो जनवरी 2025 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 468 टन से अधिक है। एसएमएस-2 से क्रूड स्टील उत्पादन 342 टन रहा। इसने अपनी रेटेड डीपीआर क्षमता का 120% हासिल किया। जनवरी माह में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 440.5 टन रहा। इसी प्रकार, जनवरी में एचआर कॉइल उत्पादन 406 टन रहा। अन्य उपलब्धियों में सीआर सेलेबल-3 का उत्पादन 87.5 टन रहा, जो अक्टूबर 2025 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 79.9 टन से अधिक है। इसके अलावा, जनवरी माह में ग्रेन्युलेटेड स्लैग के 32 रेक का डिस्पैच किया गया। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मियों को बधाई देते हुए उत्कृष्टता के इस क्रम को भविष्य में भी निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया है।


