सीएसआर के तहत तेलो में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

तेलो | दामोदर घाटी निगम चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के निगम सामाजिक दायित्व के तहत चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो मध्य पंचायत में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिप सदस्य अजय कुमार महतो, स्थानीय मुखिया युगल महतो, डीवीसी मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी, श्री वत्स ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिप सदस्य अजय कुमार महतो, मुखिया युगल महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि डीवीसी की ओर से ब्यूटी पार्लर केंद्र खोले जाने से यहां के महिलाएं आसानी से सीख सकेंगे। साथ ही कहा कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने से महिलाएं अपनी पैरों में खड़ा होकर अपना और अपने परिवार को जीविकोपार्जन चल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *