तुपकाडीह | बीडीए कालेज पिछरी में सोमवार को नए प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। शिक्षक प्रतिनिधि डॉ.राजेश कुमार सिंह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को शिक्षकों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान का नेतृत्व करने का अवसर मिलने पर गर्व है मेरा उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास, उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना है।


