तुपकाडीह | जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत के नूतनडीह गांव में ग्राम देवता मुराहा बाबा की वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें गांव के लोगों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से ग्राम देवता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ग्राम देव स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव के ग्रामीणों में धीरन सिंह, धनेश्वर सिंह, रुपलाल सिंह, सुखदेव सिंह, बैजनाथ सिंह,कारु सिंह, घनश्याम सिंह आदि ने बताया कि ग्राम देवता को गांव का रक्षक माना जाता है। जो सीमा या गांव के बीच पेड़ के नीचे स्थापित किया जाता है।ये


