बोकारो | सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में कार्यरत डिप्टी पोस्टमास्टर बीके ओझा के सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी अभिजीत रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीसी इंचार्ज सूरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, गणेश हंसदा, डीके सिंह, अनंत मुखर्जी, धीरेंद्र बाउरी, केके उपाध्याय, गौतम कुमार, रमेश कुमार एवं महेश कुमार मुर्मू सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। वक्ताओं ने बीके ओझा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक कर्मठ, अनुशासित एवं मिलनसार कर्मचारी बताया।


