अमृतसर | बीएसएफ द्वारा ‘नशा विरोधी अभियान’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आगामी 22 फरवरी को गोल्डन गेट से अटारी बॉर्डर तक मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती आबादी के साथ मिलकर युवाओं को नशे से दूर करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष आयोजन में 10,000 धावकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 8,000 पंजीकरण हो चुके हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए मिसाल कायम करते हुए सनातन धर्म सुरक्षा परिषद की राष्ट्रीय संरक्षक व प्रमुख समाज सेविका अनीता शर्मा ने निजी फंड से 10 लाख रुपए की राशि के माध्यम से 22 फरवरी को होने वाली मैराथन समस्त प्रतिभागियों के खाने की सारी जिम्मेदारी निभाने में सहयोग प्रदान किया।


