श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नवयुवक मंडल ने स्थापना दिवस पर जीव दया कार्यक्रम हुआ

भास्कर न्यूज | ब्यावर ब्यावर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नवयुवक मंडल ब्यावर के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडल की ओर से सोमवार को धार्मिक और जीव दया कार्यक्रम किया। मंडल के प्रचार मंत्री श्रैणिक छाबड़ा ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ जिनालय में सामूहिक अभिषेक का आयोजन किया गया। रविवार को दादा बाड़ी में जीव दया के अंतर्गत कबूतर दाना डाला। इन कार्यक्रमों में अध्यक्ष जंबू कासलीवाल, सचिव सुधीर पाटनी, टीकम कासलीवाल, अभिषेक पाटनी, सनत कासलीवाल, धर्मचंद पाटनी, रौनक कासलीवाल, दीपांशु पहाड़िया, रोनित कासलीवाल, मनन कासलीवाल, मनीष ठौलिया, विवेक झांझरी, मयंक गंगवाल, भावित गंगवाल सहित श्री आदिनाथ युवा संगिनी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिगंबर जैन पंचायत मारवाड़ी धड़ा के सचिव आनंद गंगवाल और नितिन छाबड़ा, राजेंद्र गंगवाल, अजीत कासलीवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *