ब्यावर |मिशन ग्राउंड ब्यावर में खेली जा रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। अंबेडकर फुटबॉल एकेडमी ब्यावर तथा राजपूताना अजमेर फुटबॉल क्लब के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में राजपूताना अजमेर फुटबॉल क्लब ने 2-0 से जीत खिताब अपने नाम किया। आयोजक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विपिन गुजराती ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता टीकम सिंह चौहान, दिलीप सिंह गोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवी शंकर भूतड़ा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंनें शारीरिक स्फूर्ति का खेल फुटबॉल को बताया। आयोजक विपिन गुजराती ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को विजेता राजपूताना अजमेर फुटबॉल क्लब को 21000 का नगद चेक एवं विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई तथा उप विजेता अंबेडकर फुटबॉल एकेडमी ब्यावर को 11000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट राहुल बरेस को घोषित किया गया। आयोजन समिति में लक्ष्मण तेजी, बिट्टू जावा, कानाराम ढंजा, संतोष ढंजा, अजय जावा, अरुण जावा, विक्रम पवार का सफलतम आयोजन के लिए दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अतीश सांगेला, नितेश कंडारा, राजेश गुजराती, विनय गुजराती, विश्वास गुजराती, रितिक गुजराती सहित अन्य मौजूद रहे। समापन कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर धर्मदास अटवाल ने किया।


