बांसवाड़ा| मातेश्वरी शिक्षण संस्थान, मेतवाला में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह और मातृ सम्मेलन आयोजित किया। उद्घाटन मां सरस्वती की पूजा पाठ और संस्था के आधार स्तंभ रविंद्र दवे को श्रद्धांजलि देकर किया। छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति और अतिथियों का मंच पर स्वागत किया गया।छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत, प्रेरक भाषण और साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मातृ सम्मेलन में मातृशक्ति व शिक्षकों के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुसंस्कार, मोबाइल व टेलीविजन से दूरी, पौष्टिक आहार व भविष्य में संस्कारों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। संस्था के निदेशक डॉ. नवनीत दवे ने माताओं से अपने बच्चों को समय देने व उन्हें सामाजिक परिवेश और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकृष्ण दवे ने की। मुख्य अतिथि संस्था सचिव रक्षा दवे रहीं।


