वनभूमि की 92 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गई नष्ट, तस्करों की हो रही तलाश

चतरा | पुलिस की टीम लावालौंग व कुंदा थाना क्षेत्र में अभियान चला कर 92 एकड़ वन भूमि पर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस के अधिकारी और कर्मियों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर अफीम की खेती को नष्ट किया। लावालौंग थाना क्षेत्र के नोसोदाग और चारु तथा कुंदा थाना क्षेत्र के सिंदूरी गांव से सटे जंगली इलाकों में लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया। जिस स्थान पर अफीम की खेती की गई थी वहां ट्रेक्टर से जोतवा दिया गया। लावालौंग के नोसोदाग क्षेत्र में 82 एकड़ तथा कुंदा थाना क्षेत्र के सिंदूरी क्षेत्र में 10 एकड़ एरिया में अफीम की खेती लगाए गए थे, जिसे नष्ट कर दिया गया। जिले के उग्रवाद प्रभावित कुंदा, लावालौंग, प्रतापपुर, राजपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम लगाए गए हैं। पुलिस की टीम लगातार अभियान चलाकर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *