स्वर्णकार का अल्टीमेटम, आरोपी 2 दिन में गिरफ्तार नहीं तो धरना

भास्कर न्यूज | अमृतसर टाहली वाला चौक स्थित दुकानदार स्वर्णकार जशनप्रीत सिंह ने एसीपी अभिनव जैन को उनका 460 ग्राम सोना हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी मोहित व साहिल को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर कार्रवाई न की गई तो वह बी डिविजन के सामने धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। जशनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी अगुवाई में स्वर्णकार आज दोपहर 1 बजे धरना देने के लिए थाना बी डिवीजन के समक्ष एकत्रित हुए थे, लेकिन एसीपी जैन द्वारा इस मसले पर टेबल टाक के लिए थाना के भीतर बुला लिए जाने के नतीजन आज धरना स्थगित कर दिया गया। जशनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुल्तानविंड रोड के निवासी दो कारीगरों मोहित व साहिल को स्वर्ण आभूषण तैयार करने के लिए 15 दिन पहले 460 ग्राम सोना दिया था, लेकिन उक्त आरोपी आभूषण बनाने की बजाए सोना लेकर ही रफ्फूचक्कर हो गए। पुलिस को इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने 15 दिनों तक केस दर्ज करना तो दूर जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। इसलिए आज मजबूरन उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन एसीपी जैन द्वारा संबंधित शिकायत पर लिखित तौर से जांच के आदेश देने के बाद धरना दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *