पंजाबवासियों की अपेक्षाओं के विपरीत बजट : डा . रणबीर

अमृतसर | सिख चिंतक व राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ डा. रणबीर सिंह ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा पेश आम बजट न केवल आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रहा है, बल्कि व्यापार को प्रफ्फूलित करने के लिए व्यापारियों को विशेष आर्थिक पैकेज देने में भी पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से भी बजट में इसकी पूरी तरह से अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा, बढ़ती ड्रोन गतिविधियां, नशा तस्करी, हथियारों की घुसपैठ और आतंरिक सुरक्षा पंजाब के समक्ष यह गंभीर चुनौतियां हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *