अमृतसर| कंटोनमेंट थाने से जिला प्रबंधकीय कार्यालय तक जाते रास्ते में सीवरेज की हौदी का ढक्कन सरक गया है। लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती व्यक्ति द्वारा किया गया प्रतीत होता है। सरकने के कारण खुले सीवरेज का हॉल दिखाई दे रहा है, जो गड्ढे के समान खतरनाक स्थिति बना रहा है। राहगीरों और आसपास के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस ढक्कन को तुरंत सुरक्षित तरीके से फिक्स किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी की चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। – मनोज पांडे निवासी राम तीर्थ रोड।


