दिन का पारा 1 डिग्री गिरा , रात का 3 डिग्री बड़ा

अमृतसर | सोमवार को दिनभर सूरज और बादलों का खेल चलता रहा मगर ठंडी हवाओं के कारण ठंड बनी रही। अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 19.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। 3 फरवरी को अधिकतम पारा 20 और न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा। 4 से 8 फरवरी के बीच अधिकतम पारा 21-22 और न्यूनतम 6-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं ठंडी हवाओं के कारण रात का पारा कम रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *