भास्कर न्यूज| अमृतसर एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने एनिमल वेलफेयर सोसायटी व डॉग्स लवर्स संग मीटिंग कर फीडिंग प्वाइंट बनाए जाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि निगम ने हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3291 जारी किया है जिस पर लोग सुबह 9 से शाम 5 बजे तक डॉग्स के बारे में शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। डॉग्स लवर्स ने सुझाव दिया कि 5 फीडिंग प्वाइंट्स बनाए जाने की बजाए हर वार्ड में 5-5 बनाए जाएं। मिशन आगाज संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक बब्बर ने कहा कि यदि सरकार स्कीम लेकर आए कि डॉग्स को अडॉप्ट करने पर सहायता राशि दी जाएगी तो लोग खुद ही सामने आएंगे और डॉग्स अडॉप्ट करेंगे। डॉग्स की आबादी नियंत्रित करने के लिए हाई-टेक नसबंदी केंद्र। एंटी रैबीज और अन्य जरूरी टीके लगाया जाना ताकि संक्रमण न फैले। .सर्जरी या चोट के बाद आराम करने के लिए विशेष रिकवरी वार्ड। .पिंजरों में बंद रखने की बजाय, बड़े बाड़े बनाए जाते हैं। जहां डॉग्स दौड़ भाग कर सकें। मौसम की मार से बचाने के लिए लिए इंसुलेटेड छतें और पक्के फर्श। .कीटाणुओं को दूर रखने के लिए डेली साफ-सफाई। .बीमार और कमजोर हैं तो डॉक्टर की सलाह पर विशेष आहार (जैसे दलिया, चिकन या डॉग फूड) दिया जाना। .24 घंटे सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी से निगरानी। एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट मीनल अरोड़ा ने आवारा जानवरों, खासकर डॉग्स को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने सलाह दी कि जानवरों के साथ बदसलूकी की जाती है, जो निंदनीय है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने डॉग्स लवर्स को बताया कि लुधियाना की तर्ज पर डॉग सैंक्चुअरी बनाने का प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके लिए प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। चूंकि डॉग सैंक्चुअरी में लंबे समय तक डॉग्स को सुरक्षित रखने का बेहतर ऑप्शन है। वहीं, एडिश्नल कमिश्नर ने बताया कि एनिमल शेल्टर परियोजना पर कार्य चल रहा है। जिसका उद्देश्य सभी प्रकार के पशुओं का संरक्षण एवं कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी निगम कर्मचारी सुख सोहिंदर सिंह ने हाल ही में लुधियाना स्थित डॉग सैंक्चुअरी का दौरा किया है। जहां डॉग्स के लिए बेहतर प्रबंधन की शुरुआत की गई है। निगम की तरफ से स्टरलाइजेशन पहले से ही कराया जा रहा है। कोई भी योजना लोगों के सहयोग से ही पूरी हो सकती है। इस मौके पर कैटल पाउंड इंचार्ज डॉ. गीतू सरीन व अन्य मौजूद रहे।


