पैसों को लेकर खिड़की तोड़ घर में घुस युवक पर की फायरिंग, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर गांव सैदोलेहल में शुक्रवार देर शाम पैसों की मांग को लेकर एक युवक ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर रिवॉल्वर से घर के बाहर व अंदर गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान परिवार ने बिस्तर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी हथियार समेत मौके से फरार हो गया। पीड़ित मनजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 जनवरी की शाम वह दुकान बंद कर घर आया था और परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। तभी उसका पड़ोसी लवप्रीत सिंह बाइक पर घर पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। मनजीत सिंह के अनुसार, इसके बाद लवप्रीत अपने घर से रिवॉल्वर लेकर आया और उनके घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। घर में घुसने के लिए मुख्य दरवाजे पर गोलियां चलाईं, लेकिन गेट न खुलने पर उसने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और फिर से गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए परिवार के सदस्य बिस्तर के नीचे छिप गए। फायरिंग के बाद आरोपी धमकी देते हुए हथियार समेत फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *