भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, सेंट्रल टाउन में प्रबंधक कमेटी द्वारा संगतों के सहयोग से बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ विशेष गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस समागम में संगत ने भारी संख्या में भाग लेकर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। इस अवसर पर सुबह और शाम के विशेष दीवान सजाए गए। इनमें रागी सिंहों द्वारा कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया तथा विद्वानों ने संगतों को गुरु इतिहास से जोड़ा। समागम की समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया। सुबह के दीवान में भाई शनबीर सिंह ने आसा की वार का कीर्तन किया और ज्ञानी मनजीत सिंह ने गुरमत विचार श्रवण करवाए। रात्रि के दीवान में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई सुखवंत सिंह कीर्तन की छटा बिखेरी, सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के पूर्व ग्रंथी सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना ने गुरु रविदास जी के जीवन/गुरु इतिहास की जानकारी साझा की। स्टेज सचिव की सेवा गुरुद्वारा साहिब के जनरल सचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। प्रधान चरणजीत सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। बाहर से आए रागी जत्थों और प्रचारकों को प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान चरणजीत सिंह, जनरल सचिव परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, रजिंदर सिंह बेदी, बलबीर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, गुरमिंदर सिंह गोमा, सरदूल सिंह कानपुरी, देविंदर सिंह, मनविंदर सिंह सहगल, गुरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहगल, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


