जालंधर| पीएपी कैंपस स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में छठी क्लास में कविता उच्चारण व सातवीं क्लास के लिए दोहा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठी कक्षा के सान्वी, अधिनायक और रूही ने पहला, कायना, मायरा, मानवी और हरमनदीप ने दूसरा व तिशिका और स्वरित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस के साथ सातवीं कक्षा में दिव्यांशु और मृणाल पहले, भव्या, परिणिता, अभिनव और एकमप्रीत दूसरे व हसरीत, वंश और अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और छात्रों के आत्मविश्वास की सराहना की। इस मौके पर विद्यार्थियों को ‘हिंदी की यात्रा’ के माध्यम से संस्कृत से आधुनिक काल तक के सफर की जानकारी दी गई और छात्राओं की ओर से डांस प्रस्तुति दी गई।


