स्कूल नेशनल लेवल गेम जूडो में नवदीप ने सिल्वर मेडल जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी 69वीं स्कूल राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन भी पंजाब के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम स्पोर्ट्स अमनदीप कौंडल पहुंचे। उनके साथ सुरिंदर कुमार लेक्चरर शारीरिक शिक्षा व अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी, परमिंदर सिंह एनआईएस बैडमिंटन कोच व रमन कुमार मेहरा पीटीआई भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें बेहतर खेल क प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान 66 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक दिल्ली ने प्रथम स्थान, नवदीप पंजाब ने द्वितीय स्थान और भारद्वाज केरल और धनुष कर्नाटक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सिल्क राम जूडो कोच, दिल्ली, वरिंदर वशिष्ठ, रामवीर सोलंकी, संदीप लेक्चरर शारीरिक शिक्षा, रविंदर दहिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *