टेक फेस्ट में एपीजे स्कूल ने जीती सेकेंड रनर अप ट्रॉफी, रेहाना, तनिष्का ने जीते पुरस्कार

भास्कर न्यूज | जालंधर मॉडल टाउन स्थित एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों ने एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित टेक फेस्ट में सेकेंड रनर अप ट्रॉफी हासिल की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक पुरस्कार जीते। जिसमें प्ले विद क्ले में रेहाना ने तीसरा, पोस्टर प्रेजेंटेशन में तनिष्का ने दूसरा, गुस्ताखी माफ में जस मायरा ने तीसरा, भाषण प्रतियोगिता में जस को दूसरा व ग्रुप प्रतियोगिता में बिजनेस प्लान में दूसरा, गेनिंग में दूसरा, रंगोली में तीसरा, डांस में सांत्वना पुरस्कार जीता। स्कूल के प्रिंसीपल डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने वाला सशक्त मंच प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *