सलेमपुर में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाशोत्सव मनाया

जालंधर | श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सलेमपुर मुसलमाना में श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी की ओर से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य नगर कीर्तन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन बाबा महात्मा नगर, कालिया फार्म, वीनस वैली, गुरु अमरदास नगर, बैंक कॉलोनी, अशोक विहार और अमृत विहार सहित विभिन्न इलाकों से होकर निकली। वहीं, गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व के संबंध में भोग डाले गए और अरदास की गई। इस मौके पर कमेटी के मुख्य सेवादार भुपिंदर कुमार, वरिंदर कुमार, जतिंदर कुमार, हरविलास, अवतार पाल, हंसराज, अमित, प्रदीप बंधन, कुलदीप बंधन, गुरदेव राम, सतपाल, प्रवीण, अंजू, मंजू, सत्या देवी, सुरिंदर कौर सहित अन्य सेवादारों ने सेवा निभाई। कमेटी ने 650वीं अर्ध शताब्दी जयंती को और भव्य रूप से मनाने का संकल्प भी लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *