ग्वालियर में बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा युवक, मौत; चालक हुआ फरार

ग्वालियर से घर लौट रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिजौली थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के सामने, रतवाई स्थित चितौरा रोड पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। टक्कर के बाद उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा भिंड जिले के बढ़ेरा निवासी कमलेश कुशवाह (पुत्र कोक सिंह कुशवाह) ने बताया कि, वह और लाखन कुशवाह (पुत्र रामस्वरूप कुशवाह) ग्वालियर में प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज दोनों अपने गांव लौट रहे थे। जब वे बिजौली थाना क्षेत्र के रतवाई स्थित एसबीआई बैंक के सामने पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर (क्रमांक MP30 AA 1953) के चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लाखन उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस बिजौली थाना प्रभारी ने बताया कि, एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *