24घंटे में तीन बार जांच, तीनों बार रिपोर्ट में अंतर:पीलिया होने पर 8 दिन के मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था

भिंड जिला अस्पताल में पीलिया की शिकायत पर भर्ती आठ दिन के मासूम की चौबीस घंटे में तीन बार जांच कराई गई। तीनों की रिपोर्ट अलग-अलग आई, दो जांच रिपोर्ट जिला अस्पताल की है, एक रिपोर्ट प्राइवेट पैथोलॉजी लैब की है। मासूम के पिता ने जिला अस्पताल की जांच पर सवाल खड़े करते हुए शिकायत करने की बात कही। गौरतलब है कि शुक्रवार को 8 दिन के शशांक को पिता एडवोकेट रामराज सिंह राजावत निवासी नुन्हाटा ने भिंड जिला अस्पताल की SNCU में भर्ती कराया था। इस दौरान पीलिया की सरकारी पैथोलॉजी में जांच कराई गई। शुक्रवार सुबह पहली पीलिया जांच रिपोर्ट में नगण्य (0.64%) पीलिया बताया गया। बच्चे के पिता को गड़बड़ी का संदेह हुआ तो उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच करवाई, वहां की रिपोर्ट में 19.10% पीलिया पाया गया। पिता ने अस्पताल प्रशासन पर जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने प्राइवेट लैब की रिपोर्ट दिखाकर दोबारा जांच करवाई तो दूसरी जांच में पीलिया 17.15% निकला। पिता बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाऊंगा
मासूम के पिता रामराज सिंह राजावत ने इस गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर और सिविल सर्जन से शिकायत करने की बात कही। कहा यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ आरएन राजौरिया का कहना है कि ये कैसे हुआ? इस बात को गंभीरता से लिया गया है, जांच कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *