MP में पहली बार न्यायालय परिसर में बनी संविधान वाटिका:अशोकनगर जिला कोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया

अशोकनगर जिला न्यायालय परिसर में एक अनूठी पहल करते हुए संविधान वाटिका का निर्माण किया गया है। इस वाटिका में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने इस वाटिका का लोकार्पण किया। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए वाटिका की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां संविधान की प्रस्तावना के साथ लोग तस्वीरें खिंचवा सकते हैं। साथ ही, वाटिका में देश के महापुरुषों के प्रेरक वचन भी उकेरे गए हैं। यहां विशेष बैठक व्यवस्था की गई है, जहां लोग शांत वातावरण में बैठकर चिंतन-मनन कर सकते हैं। यह पहल न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कानूनी समझ विकसित करने के उद्देश्य से की गई है। प्रधान जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य की सोच और अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के सहयोग से यह अनूठी पहल संभव हो पाई है, जो देश के जिला न्यायालयों में अपनी तरह की पहली है। ये सभी रहे मौजूद इस अवसर पर उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ के प्रशासनिक जज आनंद पाठक और पोर्टफोलियो जज अनिल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य ने की। कलेक्टर सुभाष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन सहित अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *