दिल्ली में BJP जीती, भिंड में मना जश्न:विधायक कुशवाह बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश मिला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर शनिवार शाम कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर जश्न मनाया। इस अवसर पर मिठाई वितरण और आतिशबाजी की गई। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए दिल्ली की जनता को इस जनादेश के लिए धन्यवाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति करने वाले नेताओं को नकारते हुए विकास के एजेंडे को समर्थन दिया है। सुशासन और विकास की जीत: विधायक कुशवाह
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत सुशासन और विकास की नीति की जीत है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों को करारा जवाब दिया है। गोरमी में भी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
दिल्ली में भाजपा की जीत से गोरमी कस्बे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद भाजपा की शानदार वापसी से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। इस दौरान राजकुमार जैन, सुरेंद्र जैन, जयवीर पुरोहित, विनोद यादव, मोनू शर्मा, राहुल राजौरिया, रणवीर परमार, गोपाल नरवरिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *