सतना रेलवे स्टेशन पर कुंभ के श्रद्धालुओं का हुजूम:सड़क मार्ग बंद होने से रेल यात्रा का सहारा, प्लेटफॉर्म पर पैर रखने जगह नहीं

सतना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सड़क मार्ग बंद कर दिया गया। एनएच 30 और राज्य राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने के बाद श्रद्धालुओं ने रेल मार्ग का रुख किया। स्थिति यह हो गई कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची। मैहर और बेला में एनएच 30 पर वाहनों को रोका गया, साथ ही चित्रकूट मार्ग पर भी प्रयागराज जाने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। इस खबर के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छतरपुर, पन्ना और रीवा से भी श्रद्धालु सतना स्टेशन पहुंचने लगे। रेलवे प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की जानकारी दे रहा है। हालांकि, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अन्य गंतव्यों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के बाद से स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव और अधिक बढ़ गया, जिससे स्टेशन प्रबंधन को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *