रामलला की चावल से 10 फीट की मूर्ति बनाई, VIDEO:मूर्तिकार ने 3 महीने में तैयार की, कहा-अयोध्या में स्थापित करने की इच्छा

मैं अयोध्या में रामलला का दर्शन करने 5 महीने पहला गया था। पहली बार जब भगवान की मूर्ति देखी तो देखता रह गया। रामलला मेरी आंखों में बस गए। दिन रात सिर्फ उनका ही ख्याल आने लगा। फिर मूर्ति बनाने का विचार किया। मुझे खुद नहीं पता था कि रामलला की हूबहू मूर्ति बन जाएगी। यह कहना है लखनऊ के आशियाना के रहने वाले मूर्तिकार शैलेंद्र पटेल का। उन्होंने 560 किलो चावल से रामलला की 10 फीट ऊंची मूर्ति बनाई है। इस बनाने में 3 महीने का समय लगा। शैलेंद्र ने इसके लिए रोजाना 8 से 10 घंटे काम किया। मूर्ति बनाने में भाई शिव शंकर ने मदद की। शैलेंद्र का दावा है कि चावल से बनी मूर्ति पत्थर की तरह मजबूत है। इस मूर्ति में सीमेंट और केमिकल का भी इस्तेमाल किया गया। शैलेंद्र, लखनऊ से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। शैलेंद्र ने कहा-आर्थिक संकट के कारण कुछ कर नहीं पा रहे थे। दोस्तों से चर्चा की तो उन्होंने मदद की। मूर्ति बनाने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया। अयोध्या में स्थापित करना चाहते हैं मूर्ति
शैलेंद्र इस मूर्ति को प्रयागराज महाकुंभ लेकर जाना चाहते हैं। जलाभिषेक के बाद अयोध्या में स्थापित कराने की इच्छा है। शैलेंद्र ने 2017 में गेहूं के दानों से विश्व का सबसे बड़ा सिक्का बनाया था। इसे 211 किलो गेहूं से तैयार किया था। 2022 में अलसी से स्वामी ब्रह्मानंद की 11 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। इसे हमीरपुर में स्थापित किया गया। शैलेंद्र इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड समेत अब तक 4 रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। दर्पण कलाकृति में यूपी की झलक
शैलेंद्र मूलरुप से फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की दर्पण कलाकृति बनाकर सीएम योगी को देना चाहते थे। हालांकि, सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। इस कलाकृति में उत्तर प्रदेश के हर उस रंग को दर्शाया गया है जो इसे उत्तम बनता है। यानी यूपी के धर्म, संस्कृति, इमारतों और कृषि को उकेरा गया था। …………………….. यह खबर भी पढ़िए… महाकुंभ में किन्नर महामंडलेश्वर का जटा पार्लर:8 हजार से 1.65 लाख तक में आर्टिफिशियल जटा, यहीं सजी थीं हर्षा रिछारिया महाकुंभ में वसंत पंचमी के अमृत स्नान से एक तस्वीर सामने आई। साड़ी पहनकर स्नान करती हुई एक जटाधारी की। डुबकी लगाने के बाद बालों को हवा में लहराते हुई इस तस्वीर को देख लोगों ने कहा- शिव जैसी जटाएं हैं, तो किसी ने कहा- मां काली जैसी। यहां पढ़े पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *